घर पर हैंड सैनिटाइजर कैसे बनाये Home made Hand Sanitizer

घर पर हैंड सैनिटाइजर कैसे बनाये Home made Hand Sanitizer

Author:
Price:

Read more

घर पर हैंड सैनिटाइजर कैसे बनाये How to Hand Sanitizer at Home

पूरी दुनिया में Covid-19 (कोरोना वायरस) की महामारी फ़ैल चुकी है और इस महामारी का अभी तक कोई इअलाज भी उपलब्ध नहीं है | दुनिया के काफी विकसित और अतिविकसित देश भी इसकी काफी बुरी तरह से चपेट में है |

जैसा की आप सभी जानते है यह वायरस चीन के वुहान शहर से दुनिया भर में फैला | यह SARS-CoV-2 नामक वायरस Coronavirus समूह से सम्बंधित है और यह COVID-19 नामक बीमारी फैला रहा है। शुरुआती दौर में SARS-CoV-2 का नाम nCoV-19 रखा गया था। इन वायरसों को corona virus इस लिए कहा जाता है क्योंकि इनका प्रोटीन का खोल माइक्रोस्कोप में एक क्राउन (ताज) की तरह दिखता है।

कोरोना वायरस के लक्षण 

WHO और भारत सरकार ने कोरोना वायरस के कुछ लक्षण बताये है और इन व्यक्तियों को कोरोना की जाँच करना आवश्यक है जिनमे प्रमुख है :
  • अगर आप किसी कोरोना Covid-19 संक्रमित देश से आये है |
  • यदि आपको सुखी खासी चल रही है और खासी के साथ बुखार है |
  • यदि आपको सुखी खासी चल रही है और सांस लेने में दिक्कत आ रही है |
चुकी इस वायरस का कोई इलाज उपलब्ध नहीं है इसलिए सिर्फ सुरक्षा ही बचाव का एक उपाय है |
WHO की तरफ से जारी किये गए सुझावों में शामिल है :-
  1. नियमित रूप से अपने हाथ साबुन से धोए अगर हाथ धोना संभव ना हो तो एल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर से हाथो को साफ़ करे |
  2. अपने चेहरे को बार बार छूने से बचे क्योकि चेहरे के उखी भाग आँखे, नाक और कान से यह वायरस शरीर में प्रवेश कर सकता है |
  3. अगर आपको खासी हो रही है तो खासने के लिए हाथ का इस्तेमाल न करते हुए कंधे का इस्तेमाल करे |
  4. भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जहा तक संभव हो न जाये और अगर जाना पड़े तो मास्क लगा कर रखे |
  5. बीमार व्यक्तियों से दूरी बनाये रखे |
  6. किसी से भी हाथ न मिलाये और अभिवादन हेतु हमारे पारंपरिक तरीको का इस्तेमाल करे जैसे नमस्ते, आदाब इत्यादि |
  7. कोरोना वायरस से संक्रमित देशो या अन्य प्रदेशो की यात्रा न करे |
  8. किसी भी तरह की अफवाहे न फैलाये | 
  9. अगर आपमें कोरोना वायरस के दिए हुए लक्षणों में से कुछ नजर आ रहे तो तुरंत अपने नजदीकी डाक्टर से संपर्क करे |
  10. अगर आपमें कुछ लक्षण नजर आ रहे है तो सामाजिक मेल जोल को कम करे |
आप सभी के लिए कुछ और सुझाव :
  • किसी से भी हाथ मिलाने से बचे |
  • सार्वजनिक जगहों पर जाने से बचे यदि जाना जरुरी हो तो मास्क का उपयोग करे |
  • कर्रेंसी नोट को इस्तेमाल करने से भी आप संक्रमित हो सकते है तो इन्हें हाथ लगाने के बाद हाथ धो लेवे या ग्लव्स का उपयोग करे | इस अवधी में चेहरे पर हाथ लगाने से बचे |
  • आफिस में क्लाइंट द्वारा दिए गए डॉक्यूमेंट को लेने के बाद या छूने के बाद हाथ सैनिटाइज करे |
इस वायरस से बचाव के लिए सफाई ही एकमात्र सुरक्षा उपाय है | भारत सरकार ने इस हेतु 13 मार्च को Essential Commodity Amendment Act 2020 में हैंड सैनिटाइजर को भी शामिल किया है | ताकि इसकी कालाबाजारी पर रोक लगाई जा सके |

हैंड सैनिटाइजर बनाने की विधि

बाजार में कई तरह के हैंड सैनिटाइजर उपलब्ध है परन्तु अब इसकी कालाबाजारी शुरू हो गई है इस कारण काफी महंगे दामो पर हैंड सैनिटाइजर मिल रहे है | ब्रांडेड हैंड सैनिटाइजर की तो उपलब्धता ही समाप्त हो चुकी है | इस हेतु हम आपको घर पर ही आसानी से हैंड सैनिटाइजर बनाने की विधि बता रहे है | घर पर इसे बनाने हेतु आपको निम्न सामग्री की जरुरत होगी :-
  1. आइसोप्रोपिल एल्कोहल या रबिंग एल्कॉहल या 99% स्पिरिट
  2. एलोविरा जेल
  3. टी ट्री आयल या एस्सेंस या नीम आयल
सैनिटाइजर बनाने के लिए 2/3 (दो तिहाई) हिस्सा स्पिरिट किसी साफ़ बाटल में ले इसमें अब एक तिहाई (1/3) हिस्सा एलोविरा जेल मिलाये अब इसे सुगन्धित करने के लिए अपनी पसंद का एस्सेंस आयल या नीम आयल मिला सकते है |

0 Reviews